Today Breaking News

मुगल म्यूजियम का नाम बदलने पर बोलेे फडणवीस - जय जिजाऊ, जय शिवराज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया जाए।  मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा। आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं है। हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं। जय हिंद, जय भारत...।



मुख्यमंत्री के इस ऐलान की महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सराहना की है। मुख्यमंत्री योगी के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा--'जय जिजाऊ, जय शिवराय...छत्रपति शिवाजी महाराज की जय।' उन्होंने अंग्रेजी में भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जय लिखा। 


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसला का समर्थन किया है। कंगना ने लिखा है, 'जिस तरह महान नेता बाला साहेब ठाकरे की रक्तधारा बिहार में वापस जाती है, कई सिद्धांत महान शिवाजी महाराज का रक्त संबंध जयपुर के राजघरानों से बताते हैं। मैं हिमाचल में पैदा हुई हूं, लेकिन मेरे पूर्वज/रनौत उदयपुर से आए थे, हमारी कुल देवी मां अंबिका उदयपुर में हैं'।


 भारतीय जनता पार्टी के सगंठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज को सम्मानित करने का सही तरीका है। सीएम योगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर एक संग्रहालय का नाम रखा है, जबकि उनकी विरासत का दावा करने वाले कुछ लोगों ने साधुओं, महिलाओं, पत्रकारों और दिग्गजों के साथ दुर्व्यवहार किया है। 



'