Today Breaking News

नवंबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, त्योहारों की भरमार और छुट्टियां अपार - Bank Holiday November 2020

Bank Holiday November 2020: करवा चौथ, दिवाली, लक्ष्मी पूजा, छठ पूजा, भैयादूज, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा समेत ढेर सारे त्योहार नवंबर में पड़ रहे हैं। अक्टूबर की तरह ही नवंबर भी छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा है। 

नवंबर में बैंक हॉलीडे की बात करें तो रविवार, सेकेंड सैटरडे के साथ गजेटेड और स्थानीय छुट्टियों को मिलाकर कम से कम 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। पटना में छठ पूजा के उपलक्ष्य में बैंक 20 और 21 को बंद रहेंगे। अगर इस माह आपको बैंक से जुड़े काम-काज निपटाने हैं तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देख लें ताकि आपको कोई परेशानी नहीं हो। बता दें नवंबर की शुरुआत रविवार साप्ताहिक अवकाश से हो रही है और खत्म भी छुट्टी के साथ ही हो रहा है।

तारीखदिनअवकाशविवरण
1 नवंबररविवारसाप्ताहिकसाप्ताहिक
6 नवंबरशुक्रवारवांगला महोत्सवस्थानीय छुट्टी
8 नवंबररविवारसाप्ताहिकसाप्ताहिक
14 नवंबरशनिवारदिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / काली पूजागजटेड छुट्टी
15 नवंबररविवारसाप्ताहिकसाप्ताहिक
16 नवंबरसोमवारदिवाली (बालीप्रतिपदा) / लक्ष्मी पूजा / भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती / विक्रम संवत नव वर्ष दिवसस्थानीय छुट्टी
17 नवंबरमंगलवारलक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कौबास्थानीय छुट्टी
18 नवंबरबुुधवारलक्ष्मी पूजा / दीपावलीस्थानीय छुट्टी
20 नवंबरशुक्रवारछठ पूजास्थानीय छुट्टी
21 नवंबरशनिवारछठ पूजास्थानीय छुट्टी
22 नवंबररविवारसाप्ताहिकसाप्ताहिक
23 नवंबरसोमवारसेंग कुत्सनमस्थानीय छुट्टी
28 नवंबरशनिवारचौथा शनिवारचौथा शनिवार
29 नवंबररविवारसाप्ताहिकसाप्ताहिक
30 नवंबरसोमवारगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रहासा पूर्णिमागजटेड छुट्टी

स्रोत: RBI


 
 '