Today Breaking News

बीमार पिता से मिलने गई तो शौहर ने दे दिया तीन तलाक, फिर बीवी ने उठाया ये कदम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, महराजगंज. तीन तलाक के मामले में महराजगंज कोतवाली पुलिस ने बीवी की तहरीर पर शौहर के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीमार पिता से मिलने अपने मायका नटवा गई महिला को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया था। इस मामले में महिला कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला की शादी 17 साल पहले नगर पालिका महराजगंज निवासी अबरार के साथ हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के मुताबिक उसके पिता बीमार थे। इस वजह से उनको देखने के लिए 20 सितंबर को मायके चली गई। 2 अक्तूबर को रात में करीब नौ बजे पति ने फोन किया। गाली-गलौज के बाद फोन पर ही तलाक दे दिया। इसके बाद वह घर आई तो अंदर घुसने नहीं दिया। महिला ने पति पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


महिला की तहरीर पर उसके पति अबरार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।-अखिलेश कुमार सिंह, कोतवाल

 
 '