Today Breaking News

Ghazipur: चचेरे बहनोई ने गोली मारकर की साले की हत्या, दो गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नंदगंज, दवोपुर मड़ई गांव निवासी अवधेश यादव (45) की बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उसके चचेरे बहनोई बृजेश यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी।

दवोपुर मड़ई निवासी अवधेश यादव की उसके सगे चाचा शोभनाथ यादव से पिछले 10 वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह उनका पुत्र अभिषेक यादव घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान शोभनाथ यादव व उनके पुत्र हरे राम यादव, हरेकृष्ण यादव, हरिशंकर यादव तथा गांव के ही केशव यादव, उनका दामाद व करंडा थाना क्षेत्र के नारी पंचदेवरा निवासी बृजेश यादव और इसका साथी किशन यादव स्कार्पियो से दरवाजे पर आए। 


आरोप है कि इस दौरान बृजेश ने पिस्टल निकालकर अवधेश यादव पर फायर कर दिया। घायल अवधेश की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। बृजेश व किशन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनकी स्कार्पियो को भी ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 
 '