Today Breaking News

उत्तर प्रदेश में अपराध सपा-बसपा की देन - विधायक सुरेन्द्र सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बिरनो, बिगड़े बोल से सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार की शाम करमदासपुर में आयोजित युवा तुर्क कृषक उत्पादक संघ के कार्यालय के उद्घाटन और जयप्रकाश नारायण की 118 वी जयंती पर मुख्तार सहित प्रदेश में तमाम अपराधियों पर लगातार कार्रवाई का बखान किया। 

ये भी पढ़े: राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा हिंदू विरोधी, मुख्तार अंसारी आतंकवादी : विधायक सुरेन्द्र सिंह 

कहा कि देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार के नेतृत्व में विकास के नए पैमाने गढ़े जा रहे हैं। जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके आदर्शों, सिद्धान्तों को आत्मसात करने की आवश्यकता बताया। विशिष्ठ अतिथि श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी ने जयप्रकाश नारायण की 118 वी जयंती पर प्रकाश डाला। कहा कि देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा में क्रांति लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण क्रांति की शुरुआत जयप्रकाश नारायण ने की। इससे पहले जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संचालन विशाल सिंह ने किया।

 
 '