ग़ाज़ीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद: अज्ञात बदमाशो ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. अज्ञात बदमाशो ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र सकरा गांव निवासी अश्वनी कुमार 17 वर्ष पुत्र मुकेश राम मंगलवार की शाम रात पैदल अपने घर जा रहा था, तभी अज्ञात लोगो ने तमंचे से गोली चला दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा हमराहियो के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गये। उन्होने बताया कि मामले के छानबीन के बाद पता चलेगा कि यह घटना किसने की और क्यों की। बताते चलें कि 20 दिन पहले लड़को के विवाद में दो पक्षो में मारपीट हुई थी जिसमें दोनो पक्ष कोतवाली में गया था।