Ghazipur: विद्युत विभाग राजस्व वसूली नहीं हुई तो होगा निलंबन- मुख्य अभियंता
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. विद्युत विभाग के अधिकारियों पर अब निलंबन की तलवार लटकने लगी है। अधिकारी अगर अब राजस्व वसूली नहीं करेंगे तो उनका निलंबन हो जाएगा। यह चेतावनी मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने दी है । इसे लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी सकते में आ गए हैं। अब विद्युत विभाग को राजस्व वसूलने और लाइन लास कम करने के लिए हर प्रयास करना होगा।
अब राजस्व वसूली करने में जरा भी कोताही करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं हैं। उनके खिलाफ विभाग निलंबन की कार्रवाई कर सकता है। यह चेतावनी बीते दिन बंशी बाजार के राही पर्यटक में हुई बैठक में मुख्य अभियंता ने दी । उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व वसूली को हर हाल में बढ़ाना होगा। इसमें जरा भी कोताही नहीं होनी चाहिए। शासन ने निजीकरण वापस लेने का फैसला लाइन लास रोकने एवं राजस्व बढ़ाने की शर्त पर लिया है। इसलिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे राजस्व वसूली बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें।
राजस्व वसूली नहीं करने पर निलंबन की चेतावनी मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने दी है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा है कि राजस्व वसूली करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी का निलंबन हो सकता है।- शिवम राय, एसडीओ सदर
