Today Breaking News

गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले लड़के की डूबने से मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गोरखपुर के बांसगांव के बेदौली बाबू के शिवेंद्र की शनिवार सुबह अपने गांव के ही एक पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह तीन दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को परिवारीजनों को सौंप दिया।

बांसगांव थाना अंतर्गत ग्राम बेदौली बाबू निवासी सुनील सिंह का बेटा 22 वर्षीय शिवेंद्र सिंह शनिवार को सुबह शौच करने के लिए गांंव के बाहर पोखरे की तरफ गया था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाकर डूूब गया। ग्रामीणों ने शिवेन्द्र के परिवार को सूूूूूचना दी। जब तक ग्रामीण उसको निकालते तब तक उनकी मृत्यु हो गई थी। शिवेन्द्र एक मानसिक रोगी था। उसका इलाज केजीयमयू लखनऊ से चल रहा था। उसने चार सितम्बर को 112 नम्बर पर फोन कर गोरखनाथ मंदिर में आतंकी घुसने की गलत सूूचना और मं‍दिर को उड़़ा देेने की धमकी दी थी। इस पर पुलिस पूरे दिन परेशान रही थी।


गोरखनाथ पुलिस ने इस मामले में शिवेन्द्र के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिवेन्द्र ने धमकी के लिए पिता के मोबाइल का इस्तेमाल किया था। उसके बाद 30 सितम्बर को उसने फिर वही घटना दोहराई थी। गोरखनाथ मंदिर उड़ा देने की फिर धमकी दी। इस बाद उसके खिलाफ बांंसगांव थाने में 506 तथा 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर, पुलिस ने उसे गोगहरा पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर परिवार को दाह संस्कार के लिए सपुर्द कर दिया।