Today Breaking News

Ghazipur: अब ट्रांसफार्मर के मरम्मत सामग्री व ट्रांसफार्मर के लिए आनलाइन करें आवेदन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. विद्युत विभाग में लाइनमैन को मरम्मत सामग्री एवं उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर लेने के लिए कई दिनों तक अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब सब कुछ आनलाइन आवेदन के बाद उपलब्ध हो जाएगा। यह योजना पहली नवंबर से शुरू हो रही है। इसके शुरू होने के साथ ही समय और अर्थ दोनों की बचत होगी।

दरअसल, पूर्व में बिजली मरम्मत के लिए लाइनमैनों को सामग्री लेने के लिए अपने जेई एवं एसडीओ के चक्कर लगाने पड़ते थे। अगर कार्यालय में जेई वगैरह नहीं है तो सामग्री के लिए उनको इंतजार करना पड़ता था। इसमें पूरा दिन गुजर जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर सामग्री चाहिए वे आनलाइन संपर्क कर तत्काल सामग्री की अनुमति ले सकते हैं।


पहले मरम्मत सामग्री के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आनलाइन आवेदन कर मरम्मत सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था पहली नवंबर से शुरू हो रही है।-- शिवम राय, एसडीओ विद्युत वितरण खंड द्वितीय।