Today Breaking News

लोकतंत्र बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अभियान छेड़ेगी सपा- अखिलेश यादव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार का असली चेहरा अब सामने आ रहा है। भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है। जनता की जागरूकता और उसके सहयोग-समर्थन से ही लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा राज में अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ी है। सत्ता का संरक्षण प्राप्त होने से वे बेखौफ है। भाजपा अपनी अंहकारी एकाधिकारवादी राजनीति से देश में लोकतंत्र को भी कमजोर करने में लगी है। फिर भी भाजपा चुनाव जीतने का षड़यंत्र करती रहती है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अभियान छेड़ेगी।

अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी मुख्यालय विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को ठोको नीति के तहत पुलिस निर्दोष नागरिकों को ठोक रही है। मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को कई बार फर्जी एनकाउण्टरों पर नोटिसें जारी की हैं। इस सरकार ने मंहगाई बढ़ाई है। सब्जियों, दाल, तेल के दामों में भारी वृद्धि की है तो किसान के उपयोग में आने वाली बिजली और डीजल भी मंहगा कर दिया गया है। नौजवानों को न नौकरी मिल रही है और नहीं कोई उद्योग प्रदेश में लग रहा है।


अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में कुछ उठा नहीं रखा है। उसमें जरा भी लोकलाज नहीं बची है। जनता के मनोबल को गिराने की उसकी साजिशें चल रही है। चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे जब उनमें पारदर्शिता हो।

'