Today Breaking News

CM योगी श्रीरामनगरी अयोध्या से कर्मभूमि गोरखपुर रवाना, गोरखपुर में मनाएंगे दीपावली

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. श्रीरामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को ऐतिहासिक पल के साक्षी एवं सूत्रधार सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को रामनगरी से अपनी कर्मभूमि गोरखपुर रवाना हो गए। वह गोरखपुर में शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजन के बाद वनटंगिया समाज के लोगों के साथ दीपावाली मनाएंगे।

अयोध्या से गोरखपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ कारसेवक पुरम का निरीक्षण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह भी राम की पैड़ी का निरीक्षण करने के बाद यात्री निवास पर शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दस से मुलाकात कर राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी योगी के साथ थे।



बैठक के बाद वह गोरखपुर हुए रवाना। गोरखपुर में आज वन टांगिया समाज के लोगों के साथ दीपावली मनाएंगे। आज शाम को उनका गोरखनाथ मंदिर में पूजा भी करने का कार्यक्रम है। इस बार अयोध्या की दिवाली को भव्य रूप दिया गया। अयोध्या में तीन दिन तक दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। शुक्रवार को छोटी दिवाली के मौके पर दुनिया ने छह लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगाई अयोध्या देखी। 492 साल में यह पहला मौका था, जब राम जन्मभूमि पर 11 हजार दीये जलाए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात्रि विश्राम अयोध्या में ही किया।


 
 '