Today Breaking News

Ghazipur: लखनऊ के लिए 8, बलिया के लिए 4 तो दिल्ली के लिए चलेगी एक अतिरिक्त बस

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दीपावली एवं डाला छठ की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने लखनऊ के लिए आठ तो दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बलिया के लिए भी चार बसें चलेंगी, ताकि इस दौरान उमड़ने वाली भीड़ को दिक्कत न हो सके।

दीपावली एवं डाला छठ में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ट्रेनों का संचालन ना के बराबर हो रहा है। यही वजह है कि लोग बसों पर ही निर्भर हो गए हैं। यात्रा करने में परेशानी न हो इसलिए रोडवेज ने आला अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। - रोडवेज के पास अतिरिक्त बसें नहीं होने के कारण कानपुर की बसों को लखनऊ के लिए चलाया जाएगा। इसके अलावा दो बसें जो गाजीपुर से जमानियां और जमानियां से वाराणसी के लिए चलती हैं उन्हीं को दो अन्य बसों के साथ वाराणसी बलिया के लिए चलाया जाएगा। इसमें से कुछ बसों का संचालन शुरू भी कर दिया गया है।- वीके पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गाजीपुर।


आर्गेनिक धान फसल की कटिग कराकर लिया नमूना

लौवाडीह: क्रॉप कटिग में तहसील मुहम्मदाबाद से नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम करीमुद्दीनपुर स्थित पंकज राय के ऑर्गेनिक प्वाइंट पर पहुंची। ऑर्गेनिक धान की कटिग कराकर उसका नमूना लिया गया। इस दौरान 43.03 वर्ग मीटर खेत मे क्राप कटिग कराई गई जिसमें 20.1 किलोग्राम धान की उपज हुई। किसान पंकज राय ने बताया कि इस धान में रासायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं हुआ है। क्रॉप कटिग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं जिससे उत्पादन की सही जानकारी प्राप्त की जाती है। क्रॉप कटिग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि भारी वर्षा एवं अन्य नुकसान से फसलों की बीमा राशि निर्धारित की जाती है। टीम में कानूनगो राकेश यादव, यतीश दूबे, अजीत कुमार दुबे, विपिन कुमार मिश्रा, किसान पंकज राय आदि थे।

 
 '