Today Breaking News

बेहद शर्मनाक: ननिहाल में आई 8 साल की दिव्‍यांग बच्‍ची के साथ 50 साल के शख्‍स ने की दरिंदगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, महराजगंज. महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई आठ साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपित 50 वर्षीय अधेड़ दिव्यांग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने छत पर ले गया। दुष्कर्म के बाद बच्ची लहूलुहान होकर बेहोश गई। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।    

बच्ची अपने मां के साथ ननिहाल आई थी। मंगलवार को घर के सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए थे। दिव्यांग बच्ची अपनी मौसी की पांच वर्षीय पुत्री के साथ दरवाजे के पास खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति आया। उसे बहला-फुसलाकर अपने छत पर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे दिव्यांग बच्ची लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची को ढूंढते हुए उसकी मां जब छत पर गई तो वह बेहोश पड़ी थी। बच्ची को बेहोशी की हालत में उठा अपने घर लाई। इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया। दिव्यांग बच्ची की नानी ने घटना की लिखित शिकायत चौक थाने में की।

घटना की जानकारी मिली है। जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।-अरुण कुमार दूबे, एसओ,चौक थाना 

'