Ghazipur: बेटी की शादी के लिए जुटाये कपड़े, गहने व बर्तन को चोरो ने उड़ाया
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव में चोरो ने किसान के घर से शादी के लिए जुटाये गये गहने व कपड़े व नकदी चुरा लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवराई निवासी नरेंद्र कुशवाहा जो अपनी लड़की के शादी के लिए घर के बक्शे में गहने, कपड़े और बर्तन रखे थे, विगत रात चोरो ने सारे सामान के साथ नकदी भी चुरा लिये। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी तो पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
