Ghazipur: किसान आंदोलन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर पुलिस की गश्त
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. किसान आंदोलन के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने किया जमानियां रेलवे स्टेशन पर गश्त।
खबर जमानियां स्टेशन से है जहां, किसान आंदोलन के समर्थन में क्षेत्रीय किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किये जाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए उपनिरीक्षक मंजर अब्बास, उपनिरीक्षक इंद्रलाल भारती ने जमानियां चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ रेलवे फाटक, स्टेशन के प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया का भ्रमण किया। उपनिरीक्षक मंजर अब्बास ने बताया कि किसानआंदोलन के तहत किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किये जाने की संभावना को लेकर रेलवे स्टेशन पर गश्त किया जा रहा है ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे व रेल यातायात प्रभावित ना हो।
