Ghazipur: ठंड लगने वृद्ध किसान की मौत
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर क्षेत्र के सरवरपुर गांव में ठंड लगने से वृद्ध किसान की मौत हो गयी। पैंसठ वर्षीय देवनाथ राजभर अपने मड़ई में पिछले दो दिनों से मौसम की मार झेल रहे थे और एक कंबल के सहारे अपनी जिंदगी बचाने की जद्दोजहद भी कर रहे थे।
पुत्र रामकृत ने बताया कि पिछले दो दिनों से ठंड से कांप रहे पिताजी शुक्रवार की रात मड़ई में ही मौत हो गई। देवनाथ के गरीब परिवार के रहने का एकमात्र सहारा मड़ई भी ठंड रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। परिजनों ने स्थानीय लेखपाल और ग्रामप्रधान को सूचना देकर शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
