Today Breaking News

Ghazipur: नई कृषि नीति के विरोध में किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री का पुतला

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जखनियां, अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने नई कृषि नीति के विरोध में गुरुवार को चौजा तिराहे से जुलूस निकाला। इस दौरान नारेबाजी कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। बाद में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। चेताया कि जल्द ही नई कृषि नीति को वापस न लेने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विजय बहादुर सिंह ने कहा कि नई कृषि नीति किसानों के हित में नहीं है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसानों द्वारा उपज की लागत से भी कम मूल्य पर सरकारी खरीद की जा रही है। खरीद का समर्थन मूल्य लागत के हिसाब से बढ़ाया जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर नियंत्रण होना चाहिए। इसके विरोध में पांच दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन होगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। जोगेंद्र यादव, रामअवध, भानू यादव, शीला, नीलेश, वीरेंद्र सिंह, विनोद यादव, कन्हैया आदि थे। धान क्रय केंद्र तक पहुंचना मुश्किल

'