Today Breaking News

मऊ में दिनदहाड़े प्रधानपति शैलेंद्र यादव को गोलियों से भून डाला

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम में शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रधानपति की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रधानपति गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे थे। घटना का जायजा लेने के लिये मौके पर एसपी भी पहुंचे। घटना का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। 

प्रधानपति शैलेंद्र यादव सुबह गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर तीन बदमाश गमछा से मुंह बांधे आये। ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान प्रधानपति के सीने में दो गोली और एक सिर में लगी। घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। दिनदहाड़े घटना को लेकर लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी होते एसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना का कारण गांव में कुछ लोगों से रंजिश होना बताया गया है। 

'