Today Breaking News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपनी धर्म पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों की मांग सही है। 

उनकी मांग को सरकार को पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में किसानों के हित में कार्य कर रही थी। लेकिन सत्ता का दुरुपयोग करके भाजपा ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के हितों की हत्या की.


दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व विधायक अजय राय, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सुनील कपूर, फसाहत हुसैन, मनीष मरोलिया, रोहित दुबे, अनुभव राय, विनीत चौबे आदि भी थे। इससे पहले दिग्विजय सिंह सोनभद्र से यहां पहुचें थे। वह रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार को सुबह 11.15 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 
 '