Today Breaking News

उत्तर प्रदेश में कब-कब मिलेंगी सरकारी छुट्टियां, यहां चेक करें यूपी हॉलिडे की पूरी लिस्ट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. योगी सरकार ने साल 2021 में राज्य के सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया है। मौजूदा साल की तरह अगले वर्ष सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियां तो उतनी ही मिलेंगी, अलबत्ता इस वर्ष की तुलना में अगले साल ज्यादा छुट्टियां शनिवार और रविवार को पड़ेंगी। इससे सरकारी कर्मचारियों को कम छुट्टियों से संतोष करना होगा। जून और सितंबर को छोड़कर शेष सभी महीनों में एक से चार दिन तक सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2021 के सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कुल 25 छुट्टियां हैं लेकिन इनमें सात छुट्टियां शनिवार व रविवार को पड़ रही हैं। हालांकि इनमें आठ छुट्टियां ऐसी हैं जो सोमवार या शुक्रवार को पड़ रही हैं।


इस वर्ष यानी 2020 में दो राजपत्रित अवकाश शनिवार और तीन रविवार को पड़े। वहीं 2021 में तीन छुट्टियां शनिवार और चार रविवार को पड़ेंगी। अगले वर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती, छह नवंबर को भैया दूज और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे की छुट्टियां शनिवार को होंगी। वहीं 28 मार्च को होलिका दहन, 25 अप्रैल को महावीर जयंती, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 22 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी।


हालांकि अगले वर्ष मो.हजरत अली का जन्मदिवस, गुड फ्राइडे, होली, ईद-उल-फितर और कार्तिक पूर्णिमा के त्योहार शुक्रवार को पड़ने के कारण पांच दिनी साप्ताहिक कार्यदिवस वाले दफ्तरों के कार्मिकों को शनिवार और रविवार के कारण तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। नवमी और विजयदशमी का त्योहार गुरुवार और शुक्रवार को पड़ने के कारण दशहरा पर चार दिन की छुट्टियां मिलेंगी।


शनिवा-रविवार को सात छुट्टियां...

6 छुट्टियां शुक्रवार को

4 छुट्टियां रविवार को

4 छुट्टियां गुरुवार को

4 छुट्टियां बुधवार को

3 छुट्टियां शनिवार को

2 छुट्टियां सोमवार को

2 छुट्टियां मंगलवार को

छुट्टियों की पूरी लिस्ट...

26 जनवरी : स्वतंत्रता दिवस

26 फरवरी : मो हजरत अली जन्मदिवस

11 मार्च : महाशिवरात्रि

28 मार्च : होलिका दहन

29 मार्च : होली

2 अप्रैल : गुड फ्राईडे

14 अप्रैल : डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस

21 अप्रैल : रामनवरी

25 अप्रैल : महावीर जयंती

14 मई : ईद उल फितर

26 मई : बुद्ध पूर्णिमा

21 जुलाई : ईदुज्जुहा

15 अगस्त : रविवार

19 अगस्त : मोहर्रम

22 अगस्त : रक्षाबंधन

30 अगस्त : जन्माष्टमी

2 अक्टूबर : गांधी जयंती

14 अक्टूबर : महानवमी

15 अक्टूबर : दशहरा

19 अक्टूबर : बारावफात

4 नवंबर : दीपावली

5 नवंबर : गोर्वधन पूजा

6 नवंबर : भैयादूज-चित्रगुप्त

19 नवंबर : गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर : क्रिसमस डे