Today Breaking News

Ghazipur: ट्रक और कार की भिड़त में कार के उड़े परखच्चे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जखनियां, घने कोहरा वाहनों के लिए दुर्घटना का सबब भी बनने लगा है। घने कोहरे के चलते शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे क्षेत्र के गौराखास गांव के पास ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई।

इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। सुबह गाजीपुर से खाद्य व रसद विभाग का ट्रक खाद्यान्न लाद कर जखनिया गोदाम पर आ रहा था। इसी बीच वाराणसी से मऊ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार की घने कोहरे के चलते ट्रक के बीच में लगे हाइड्रोलिक में टक्कर हो गयी। इसके चलते कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह थी कि कार में केवल चालक था और कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया था। इसकी जानकारी होने पर भुड़कुड़ा कोतवाल अनुराग कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रक को गोदाम पर तथा गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। इसके बाद जाम हटवाया गया।