Ghazipur: शराब पीकर कार्यालय आने पर चपरासी निलंबित
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने शुक्रवार को शराब पीकर कार्यालय आने वाले कर्मचारी रामगहन यादव को निलंबित कर दिया। उस पर कार्यालय में मदिरा पान करके आने का आरोप था जिसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी के रिपोर्ट में जांच के बाद उसकी पुष्टि हुई। इसी के साथ लंबे समय से बिना किसी सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहते थे। रामगहन यादव चपरासी विनियमित क्षेत्र के विरूद्ध निम्नलिखित आरोपों के संबंध में अनुशासनिक कार्रवाई की गई। डीएम के निर्देश के बाद तात्कालिक प्रभाव से निलबिंत कर दिया गया हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 10 नवबंर को कार्यालय में मदिरापान करके कार्यालय के बाहर चौकी पर सोए हुए थे। 11 से 17 नवबंर तक बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहे, इसका कोई अवकाश प्रार्थनापत्र प्रस्तुत नहीं किया। उपजिला मजिस्ट्रेट सदर व नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र गाजीपुर के पत्र से 23 नवबंर को स्पष्टीकरण मांगा गया। बावजूद इसके इनके द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। पुनः बिना किसी सूचना के 26 से 28 नवबंर तक कार्यालय में अनुपस्थित रहे। 4 दिसबंर को कार्यालय में मद्यपान करके उपस्थित रहे। जिसे चिकित्साधिकारी की चिकित्सा परीक्षण रिपोर्ट 4 दिसबंर में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। निलबंन की अवधि में राम गहन सिंह यादव चपरासी को निलंबन के दौरान जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि आधे वेतन पर देय वेतन राशि के बराबर देय होगी।
