Ghazipur: कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से विद्यालयों का हो रहा कायाकल्प
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. परिषदीय विद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता में बेहतर सुधार को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह से संकल्पित है। इसके लिए ब्लाक क्षेत्र के सभी 146 परिषदीय विद्यालयों में शासन द्वारा मिले कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के तहत कायाकल्प किया गया है।
इस योजना से ब्लाक मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्यालय अब दूर से ही देखने में साफ व सुंदर दिखाई पड़ रहे हैं। इसके साथ बच्चों के स्वास्थ्य के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ हाथ वगैरह धोने के लिए मल्टीपल हैंडवास योजना के तहत पेयजल टंकी व नल लगाए गए हैं। साथ ही शौचालय में भी टंकी से अटैच पाइप लाइन भी लगा है। कंपोजिट ग्रांड के तहत विद्यालय में रंगाई-पोताई, व्हाइट बोर्ड, विद्युतीकरण, रैंप, बच्चों व अभिभावकों से संबंधित दीवार लेखन से विज्ञान, गणित भाषा की जानकारी दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह इस योजना के सही ढंग से क्रियान्वन के लिए लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसके अलावा ब्लाक क्षेत्र के 98 विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के शौचालय बनाने हेतु चिह्नित किया गया है। शासन द्वारा धनराशि मिलते ही उन विद्यालयों में शौचालय बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा के दस प्रवक्ताओं को डीएम ने दिया नियुक्तिपत्र
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए लोक सेवा आयोग से पूरे प्रदेश में 436 नव चयनित प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापक को वर्चुअल नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान एनआइसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिले के 10 नवनियुक्त प्रवक्ताओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया। जमानियां विधायक जमानियां सुनीता सिंह, विधायक मुहम्मदाबाद अलका राय, डीआइओएस डा. ओपी राय आदि रहे। 0 प्रवक्ता में भारत कुमार सिंह अर्थशास्त्र, जय प्रकाश यादव हिदी, सुषमा अंग्रेजी, गीता यादव हिदी, पूजा सिंह नागरिक शास्त्र, शोभाराज भौतिक विज्ञान, प्रीति राय अंग्रेजी, कुमारी दिव्या राय संस्कृत, हिदी के बच्चे लाल यादव एवं श्वेता सिंह हैं।
