Today Breaking News

Ghazipur: ग़ाज़ीपुर में कोविड वैक्सीन के दूसरे चरण का टीकाकरण 22 जनवरी से

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दूसरे चरण में कोविड-19 का टीका 22, 28 व 29 जनवरी को लगाया जाएगा। यह निर्णय मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को हुई स्वास्थ्य विभाग की बैठक में लिया गया। इस दौरान टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान बनाने पर चर्चा हुई। 

इसके लिए आठ स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य केंद्र भदौरा, जखनियां, जमानियां, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, सुभाकरपुर सदर, सदर सिटी, सैदपुर शामिल हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि जनपद में 16190 वैक्सीन पूर्व में आ चुकी है। इसमें 13273 लाभार्थी टीकाकरण के लिए पंजीकृत किए गए हैं। 16 जनवरी को 290 लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। तीन दिनों 22, 28 और 29 जनवरी को दूसरे चरण का टीकाकरण किया जाना है जिसका लक्ष्य 7003 रखा गया है। इसे लेकर माइक्रो प्लान बना लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जो वैक्सीन आई है, उसी के अनुसार माइक्रोप्लान बनाया गया है और दूसरी डोज जो 28 दिन बाद लगाई जाएगी, उसके लिए भी वैक्सीन को आरक्षित कर लिया गया है। अगर इस दौरान शासन से और वैक्सीन जनपद को प्राप्त होती है तो टीकाकरण सत्र की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि जनपद के आठ केंद्रों पर तीन दिनों में औसतन तीन सत्र चलाकर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। बैठक में एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा, कोविड-19 के नोडल डा. मनोज सिंह, यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय, मोहम्मद अजहर व हिमांशु आदि थे।


किस केंद्र पर लगेगी कितनी वैक्सीन

  • भदौरा ब्लाक में 874
  • जखनियां में 823
  • कासिमाबाद में 825
  • मुहम्मदाबाद में 883
  • सदर के सुभाकरपुर में 1157
  • सदर सिटी में 1221
  •  सैदपुर में 788
  • जमानियां में 629 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।