Ghazipur: टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जहां विद्यालय के विद्यार्थियों को पहले दिन स्काउट की विभिन्न तालियों आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल विश्वकर्मा व स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर दिनेश सिंह यादव द्वारा ध्वजारोहण और प्रार्थना कर किया गया। इसके पश्चात स्काउट गाइड के छात्रों को ट्रेनिंग काउंसलर इनामुल्लाह अंसारी व अंजलि मौर्य द्वारा स्काउट की विभिन्न तालियों और सेल्यूट आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसके उपरांत विद्यालय के रिटायर्ड अध्यापक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद के पूर्व सभापति ओमप्रकाश शर्मा की लंबी बीमारी से निधन पर शोक जताया गया। जहां विद्यालय के सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने पूर्व अध्यापक ओम प्रकाश शर्मा के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इसके उपरांत विद्यालय में अवकाश कर दिया गया। प्रधानाचार्य अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि ओम प्रकाश शर्मा सदैव एक अच्छे अध्यापक के रूप में पठन-पाठन के साथ ही अध्यापक हित के लिए भी संघर्षरत रहे। इस दौरान शिव प्रकाश यादव, प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, तुंगनाथ पांडेय, प्रभात कुमार राय, अरविंद प्रताप सिंह, डा रामकुमार चतुर्वेदी, लक्ष्मी राम, प्रमोद कुमार पांडे, योगेंद्र कुमार आदि अध्यापक मौजूद रहे।
