Today Breaking News

उप्र विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मुलायम सिंह यादव ने की ये अपील

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षामंत्री  मुलायम सिंह यादव ने सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत दिलाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होने को कहा। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जीत का आशीर्वाद दिया। मुलायम ने नववर्ष 2021 के लिए सभी देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। 

नए साल के पहले दिन सपा मुख्यालय में शुक्रवार को काफी चहलपहल रही। अखिलेश यादव को बधाई देने बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पहुंच गए। वहीं अचानक मुलायम सिंह यादव भी पहुंच गए। सबने मिलकर नए वर्ष की बधाई दी। भेंटकर्ताओं में कार्यकर्ता, विधायक, डाक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। सभी ने 2022 में  अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का भरोसा दिया। अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केन्द्र के पण्डित हरिप्रसाद मिश्र, राजपुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ आशीर्वाद दिया और रक्षासूत्र बांधा। कुछ लोगों ने श्री यादव को ‘हल‘ भेंट किया। 


2022 का चुनाव भाजपा को हराने का अंतिम अवसर 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव अगले वर्ष 2022 में होना है। भाजपा को हराने का अंतिम अवसर है। किसान, गरीब, नौजवान सभी भाजपा के विरुद्ध लामबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है। उन्होंने कहा कि मंहगाई बढ़ गई है। सरकार किसानों को बहका रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार भी 6 हजार रुपये देती थी। किसानों को बाजार के सहारे पर नहीं छोड़ा जा सकता है। भाजपा सरकार कारपोरेट की पक्षधर है इसीलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उसे बर्बाद करने का षड़यंत्र रचा है। 

 

'