Today Breaking News

भाजपा को हराने का अंतिम अवसर है 2022 का चुनाव- अखिलेश यादव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा को हराने का अंतिम अवसर है। किसान, गरीब व नौजवान सभी भाजपा के विरुद्ध लामबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं। भाजपा झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताना है। किसानों को बाजार के सहारे नहीं छोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कारपोरेट की पक्षधर है, इसलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उसे बर्बाद करने का षडय़ंत्र रचा है।

अखिलेश शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर नए वर्ष के मौके पर बधाई देने आए नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सि‍ंह यादव भी पार्टी ऑफिस पहुंचे और नेताओं व कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत दिलाकर सपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होने को कहा। अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के पण्डित हरिप्रसाद मिश्र, राजपुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ अखिलेश को आशीर्वाद दिया। कुछ लोगों ने अखिलेश को हल भी भेंट किया।


सपा मुख्यालय में शुक्रवार को हर्षोल्लास का वातारण था

किशन सि‍ंह धानुक की बैंड पार्टी ने देशभक्ति के गीत सुनाए, तो सपेरा समाज की बीन भी गूंज रही थी। इस मौके पर पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व कुलपति प्रो.बी.पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी ऑफिस में मुलायम व अखिलेश से भेंट की।

'