Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अब मिलेगी महिला हेल्प डेस्क की सुविधा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग़ाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस की महिला हेल्प डेस्क बनाने का काम किया जा रहा है। हेल्प डेस्क से महिला सुरक्षा के बारे में अब जानकारी मिल सकेगी। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा की दिशा में जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

सरकारी स्तर से वूमेन पॉवर लाइन समेत कई हेल्पलाइन नंबर हैं, जिनपर फोन कर सहायता ली जा सकती है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना कार्यालय के बाहर महिला हेल्प डेस्क का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य जल्द ही पूरा हो जायेगा और महिला पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी जायेगी। महिला हेल्प डेस्क बन जाने से महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी आसानी से मिल सकेगी। अभी तक अस्थायी रूप से हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा था, जहां महिलाओं की मदद की जा रही थी। 


अब महिला पुलिसकर्मियों को एक अलग से केबिन मिल जाएगी, जहां महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी। इसके बनने से महिलाओं को ज्यादा मदद मिलेगी। सरकार के निर्देश पर ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों की सहायता करने के लिए महिला पुलिस की टीम भी गठित है। इसके अलावा हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। इसके तहत सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कार्यालय के पास महिला हेल्प डेस्क बनायी जा रही है। यहां महिला सिपाही रोस्टर के अनुसार तैनात रहेंगी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी की महिला टीम महिलाओं की मदद के लिए पहुंच सकेंगी। स्टेशन परिसर में महिला यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या होने पर महिला हेल्प डेस्क के पुलिसकर्मी भी मदद करेंगे। इस संबंध में जीआरपी के थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि स्टेशन पर हेल्प डेस्क का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही बन जायेगा और तैनात कर दी जायेगी। महिला सुरक्षा से संबंधी जानकारी दी जाएगी और उनके किसी भी मुसीबत में मदद के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।