Today Breaking News

Ghazipur: सीडीओ ने मांगी सप्ताह भर की मोहलत, कार्य बहिष्कार स्थगित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग्राम पंचायत अधिकारी- ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों का ब्लाक मुख्यालयों पर चल रहा कार्य बहिष्कार व धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन बुधवार को सीडीओ के आश्वासन पर समाप्त हो गया। समस्याओं के निराकरण के लिए सीडीओ ने सप्ताह भर की मोहलत मांगी। कर्मचारी नेताओं ने साफ कहा कि वादाखिलाफी होने पर पुन: आंदोलन शुरू होगा। इधर, ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचे सैकड़ों फरियादी निराश होकर लौट गए।

प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जिले से बाहर हैं। उनके आते ही समस्त प्रकरण से उन्हें अवगत कराया जाएगा। भरोसा दिया कि सचिवों पर बिना वजह प्राथमिकी अथवा अन्य उत्पीड़न की कार्रवाई नहीं होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे, त्रिवेणी उपाध्याय, बैजनाथ तिवारी, ओमप्रकाश यादव, सूर्यभान राय, पवन आदि थे।


सादात : स्थानीय ब्लाक के सचिवों ने तीसरे दिन भी अपना काम काज ठप रखा। ग्राम रोजगार सेवक संघ का भी समर्थन रहा। कामकाज ठप रखने से दूर-दराज से ब्लाक पर आए फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। सचिव शमशेर यादव, सचिव एसपी सिंह, एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार मिश्रा, राजीव गुप्ता, सूबेदार स्नेही, अरुण कुमार आदि थे।


बिरनो : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर धरने में ब्लाक अध्यक्ष विनीत कुमार राय ने कहा कि अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मनोज यादव, रामप्रकाश, अवध नारायण, मनोज यादव, रमेश चंद, राजेश कुमार आदि थे।


मुहम्मदाबाद : ब्लाक के समस्त सचिवों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। सचिव रामनिवास राय, ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव, सफाई कर्मी संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी, सचिव अजय आदि थे। अध्यक्षता रामनिवास राय व संचालन रामजन्म सिंह ने किया। बाराचवर ब्लाक परिसर में आयोजित धरने में शिशिर सिंह, मुकेश, पंकज यादव, जितेंद्र कुमार आदि थे।

 
 '