Ghazipur: मौसम बदलने से लग रही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिला अस्पताल में मौसम बदलने के कारण मरीजों की भीड़ लग रहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज सुबह से हीं जिला अस्पताल में पहुंचने लग रहे है। इस समय में मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बुर्जग सहित बच्चें बीमार हो रहे है। चिकित्सकों की ओर से इससे बचाव के लिए लगातार सुझाव दिया जा रहा है।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी, जुखाम व बुखार से लोग ग्रसित हो रहे है। मौसम बदलने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम परिवर्तन के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी दिखना शुरू हो गया है। खांसी, जुकाम, बुखार से लोगों को कोरोना का भी डर सता रहा है। कुछ लोग तो संक्रमण की जांच करा रहे हैं, वहीं कुछ लोग जांच कराने से कतरा भी रहें हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में इलाज के लिए सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। पर्ची काउंटर पर भीड़ उमड़ी रही तो वहीं इलाज के लिए मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आए लोगों में बच्चों की संख्या सर्वाधिक हैं, जो सर्दी खांसी, बुखार, गले में जकड़न की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
