Today Breaking News

Ghazipur: डीजल की कीमत बढ़ाकर मोदी सरकार किसानों को दे रही सजा- राजीव राय

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय सचिव व प्रवक्‍ता राजीव राय ने पट्रोल व डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है। 

उन्‍होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि क्‍या यही अचछे दिन हैं, आपको पहले की कही हुई बातें याद नही हैं। क्‍या डीजल की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार हड़ताली किसानों को सजा दे रही है। श्री राय ने कहा कि यह महंगाई देश के उद्योगपति अंबानी व अडानी को बढ़ावा देने के लिए प्रायोजित है।

 
 '