Ghazipur: नई ट्रेन चलने पर भाजपा नेताओं ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नई स्पेशल द्विसप्ताहिक ट्रेन 05139/05140 मऊ – आनंद विहार संचालन के उद्घटन समारोह में जखनिया का प्रतिनिधिमंडल भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर विनय कुमार त्रिपाठी सिंह से मिलकर उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और जखनिया में इस ट्रेन के ठहराव के लिए ज्ञापन दिया।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा की इस क्षेत्र की काफी वर्षों से मांग थी मऊ से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन संचालित की जाय जिसका रुट मऊ जखनिया औड़िहार जौनपुर लखनऊ होकर दिल्ली हो और जिससे क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने में सुगमता हो। वर्मा ने कहा इस क्षेत्र से भारी संख्या में लोग लखनऊ कानपुर गाजियाबाद दिल्ली में रहते हैं और उनका आवागमन लगा रहता है, पर आने जाने में उनको बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है क्योंकि इस रोड पर एकमात्र ट्रेन लिच्छवी है, जो दिल्ली जाती है जिसमें काफी भीड़ होती है। लोगों को इस नई ट्रेन के ठहराव से काफी सुगमता होगी। वर्मा ने कहा पूर्व में जो में लखनऊ एक्सप्रेस चलती थी वह पूर्व रेल राज्य मंत्री गाजीपुर सांसद मनोज सिन्हा जी ने इस क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर चलाया था, जिसका स्टॉपेज जखनिया था।
जब वही ट्रेन बढ़ाकर दिल्ली चलाई जा रही है तो आखिर क्यों इस क्षेत्र के लोगों को उस ट्रेन से यात्रा करने में से वंचित किया जा रहा है। वर्मा ने कहा यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है रेलवे यहां के लोगों की लाइफ लाइन है। यह क्षेत्र शहीदों की धरती है, जहाँ परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद, महावीर चक्र विजेता रामउग्रह पांडेय का जन्मस्थान है। यह क्षेत्र पर्यटन का केंद्र भी है। यहां 400 वर्ष पुराना भुड़कुड़ा मठ है, वही सनातन मठ हथियाराम बुढ़िया माता का स्थान है। जखनिया तालुका है, यहां कई शैक्षणिक केंद्र हैं जहां दूर-दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए यातायात साधन सुगमता सबसे महत्वपूर्ण होता हैं। इस ट्रेन का ठहराव से क्षेत्र के व्यापारी आसानी से कानपुर उद्योग नगरी भी जा सकेंगे जिससे लोगों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी। वर्मा ने ट्रेन के ठहराव के साथ-साथ जखनिया स्टेशन के सामने पार्क के उद्घाटन एवं सर्कुलर एरिया बनाकर स्टेशन को सुंदरीकरण करने की भी मांग रखी। मां महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने सभी मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया जल्द ही उचित निर्णय लिया जायेगा। इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे परामर्शदाता श्री राम जायसवाल, मंडल महामंत्री पीयूष सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, पंकज कुमार सिन्हा, शिव शंकर चौहान, धर्मवीर भारद्वाज, प्रशांत सिंह, दिनेश गुप्ता सहित प्रमुख लोग मौजूद रहें।
