Today Breaking News

Ghazipur: चोरों ने दुकान से उड़ाए लाखों के मोबाइल, घटना CCTV में कैद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर नगर के एलआइसी कार्यालय शाखा के बगल में मेन रोड स्थित मोबाइल की दुकान का शटर चांड़कर चोर सोमवार की भोर में लाखों रुपये के मोबाइल ले उड़े। सुबह चोरी का पता चलने पर दुकानदार सौरभ जायसवाल समेत नगर के सैकड़ों व्यापारियों पहुंच गए। सूचना पाकर सीओ राजीव द्विवेदी, कोतवाल समेत पुलिस फोर्स पहुंची और सीसी टीवी फुटेज खंगाला एवं पेन ड्राइव में फुटेज लिया।

जय भवानी मोबाइल सेंटर के नाम से नगर के वार्ड तीन निवासी सौरभ जायसवाल की मोबाइल की बड़ी दुकान मेन रोड पर है। रोज की तरह रात में वह दुकान बंद कर घर चले गए। भोर में 4.23 बजे सामने का शटर लोहे के राड से चाड़कर दो चोर अंदर घुसे। बाहर खड़े उनके साथी ने चाडें गए शटर के आगे टीनशेड रख दिया ताकि किसी को पता न चले। अंदर घुसे चोरों ने दुकान में रखे लाकर का लाक भी लोहे के राड से तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 110 पीस मोबाइल निकाल लिये।


डिब्बे में से मोबाइल निकालकर झोले में भरने के बाद चोर बगल की गली के तरफ वाले शटर का नट-बोल्ट खोलकर 4.55 बजे दुकान से निकल गए। चोर सभी कीमती मोबाइल ले गए हैं जिनकी कीमत करीब कई लाख रुपये है। सुबह बाहर टहल रहे दुकान के बगल में रहने वाले सुनील कुशवाहा ने शटर के आगे टीनशेड रखा देखा तो आशंका हुई और सौरभ को फोन कर सूचना दी। सौरभ अंदर घुसे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी, कोतवाल रविद्रभूषण मौया अपनी टीम के साथ पहुंचे और सीसी टीवी फुटेज खंगाला तो एक चोर का चेहरा साफ दिख रहा है, जबकि दूसरे ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा लिखवा दिया गया है। चोरों का पता लगाने के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं। शीघ्र ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे। भोर में चोरी पुलिस के लिए चुनौती अममून चोरी रात में होती है, लेकिन मेन रोड स्थित दुकान में भोर में चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। दो चोर दुकान के अंदर सीसी टीवी फुटेज में दिख रहे हैं और एक या दो के बाहर रहने की


आशंका जताई जा रही है। चोरों द्वारा प्रयोग किया गया लोहे का राड दुकान के पीछे खाली पड़े जमीन पर मिला। जिस टीनशेड का चोरों ने उपयोग किया था वह टीनशेड बगल के घर का है जो बाहर ही रखा था। इससे लोग कयास लगा रहे हैं कि चोरों ने पहले रेकी की होगी। इसके बाद उन्होंने चोरी को अंजाम दिया। सीसी टीवी में चोर दुकान घुसने के बाद सीधे लाकर के पास गए हैं। उन्होंने दुकान के शो-केस में रखे मोबाइल, सस्ते व की-पैड मोबाइल को हाथ भी नहीं लगाया है।


बढ़ रही चोरी से चोरों में आक्रोश

नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। बीते आठ फरवरी को ब्लाक के सामने स्थित अमित सेठ के ज्वेलरी की दुकान में चोरी का प्रयास चोरों ने किया था, लेकिन उनके दुकान में सेंसर लगा होने के कारण हूटर की आवाज सुनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज देखा तो चोर का चेहरा साफ दिख रहा था। एक सप्ताह बाद भी चोर का पता लगाने में पुलिस नाकाम रही। बीते 10 दिसंबर को पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित मनोज बरनवाल के किराना की दुकान से चोरों ने


कई लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ किया था। नवंबर माह में वार्ड पांच स्थित एक घर से चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार किया था। अब चोरों ने नगर के प्रमुख मोबाइल की दुकान से करीब लाखों रुपये की चोरी की है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष विकास बरनवाल ने चेताया कि शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे। बाजार बंदी कर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

 
 '