Ghazipur: मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का बड़ा बयान, बोले- बिजली विभाग निजी क्षेत्र में होगा शामिल
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सरकार ने घाटे में जा रहे विभागों को निजी क्षेत्र के हाथ सौंपने का निर्णय काफी अच्छा लिया है। इसी क्रम में बिजली विभाग को निजी क्षेत्र में शामिल करने फैसला हो चुका है। साथ ही 85 हजार किमी नई सड़क एवं 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाने हैं। उक्त बातें गाजीपुर जिले प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने केंद्र सरकार के बजट पर चर्चा में रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जो भी अधूरी परियोजना है, उसे समय से पूरा करने को लेकर सरकार गंभीर है। इसके लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में भरपूर बजट आवंटित कर दिया जाएगा। किसी बैंक के भाग जाने पर जमाकर्ताओं को एक लाख से बढ़ाकर अब पांच लाख रुपये मिलेगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रति एक हजार आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए, लेकिन वर्तमान समय में ये आंकड़ा प्रति दस हजार की आबादी पर है। सरकार की मंशा है कि 2022 तक किसानों की आय दो दोगुनी की जाए।
पहली बार सदन में वित्त मंत्री ने पेपर लेस बजट पेश कर नया कीर्तिमान बनाया। यही नहीं नर्सों की कमी को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
