Ghazipur: 353 संदिग्ध मरीजों का कोरोना जांच के लिए भेजा गया सैंपल
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है। विभाग की ओर से गठित सर्वे टीम संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों को चिंहित कर सूची तैयार करने में जुटी है। जिसके आधार पर संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की जाती है। रविवार को 353 संदिग्धों मरीजों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोनामुक्त करने के लिए जगरुकता अभियान चलाए जा रहे है। कोरोना के नोडल व एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि जिले को संक्रमणमुक्त करने के लिए लगातार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाए जा रहे है। आशा व आंगनबाडी कार्यकत्री ग्रामीण क्षेंत्रों में संक्रमण से बचाव के लिए शासन से जारी गाइड लाइन का पालन करनें के लिए प्रेरित कर रहीं है, वहीं मास्क पहनने व उचित दूरी का पालन करने सहित अन्य बिंदुओं पर जागरुक कर रहीं है। 353 संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू वाराणसी भेजा गया है।
