Ghazipur: हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कई दिनों से आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने में कामयाबी मिली है। इसकी काफी दिनों पुलिस तलाश कर रही थी। गिरफ्तार अपराधी को संबंधित धारा में निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया है।
बहलोलपुर चौकी प्रभारी मनोज तिवारी अपने जब अपने हमरहियों के साथ रामपुर पतारी तिराहा के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी एक युवक वहां से भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जयहिंद कुमार बताया जो हिस्ट्रीशीटर निकला। पुलिस कस्टडी में उसे थाना लाया गया, जहां 26/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर जयंत कुमार धामपुर गांव का रहने वाला है। जयहिंद कुमार पर आजमगढ़ और दुल्लहपुर थाना में गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ने पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मनोज तिवारी, विवेक पाण्डेय, धीरज कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
