Today Breaking News

Ghazipur: इलेवन ने बेहतर प्रदर्शन कर जमाया ट्राफी पर कब्जा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नव जागरण स्पोर्टिंग क्लब अमौरा के तत्वावधान में फुटबॉल का फाइनल अमौरा गांव के ही बाबा कीनाराम के खेल के मैदान पर खेला गया। इसमें यूपी और बिहार के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जहां बिहार के सरना भोजपुर व गाजीपुर इलेवन के बीच हुए मैच में गाजीपुर इलेवन ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।

खेल निर्धारित 45-45 मिनट का रहा। खेल के पहले हाफ में गाजीपुर इलेवन ने सरना भोजपुर बिहार की टीम में एक गोल दागकर अपनी बढ़त बना ली। पुनः दूसरे हाफ में सरना भोजपुर बिहार की टीम ने खेल के अंतिम समय में गाजीपुर इलेवन में एक गोल दागकर खेल को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल चलता रहा। अंत में दोनों टीमें किसी में कोई गोल नहीं कर सकी। समय समाप्त होने पर कमेटी के लोगों ने 5-5 ट्राई ब्रेकर कराने का निर्णय किया। जहां गाजीपुर इलेवन ने सरना भोजपुर बिहार के विरुद्ध 4-2 के मुकाबले में पराजित कर फुटबॉल के फाइनल मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। खेल शुरू से ही रोमांचक स्थित बना रहा। 


खेल को देखने के लिए गांव के अलावा आसपास के साथ ही बिहार से भी खेल प्रेमी पहुंचे थे। जहां मैच के अंत तक लोग बने रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस खेल का मैन ऑफ द मैच सरना भोजपुर के टिंकू शर्मा व मैन ऑफ द सीरीज गाजीपुर इलेवन के वसीम खान को मिला। इसके मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने खेल के प्रारंभ में फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त इसका शुभारंभ किया। जहां उन्होंने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया। कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहता है। हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए, खिलाड़ी सब नहीं बन सकते हैं, क्योंकि जब सारे लोग अपने घरों में सोते रहते हैं, तो खिलाड़ी सुबह-शाम सड़क पर अपना पसीना बहाते हैं। जो खिलाड़ी होता है, वही खिलाड़ी का दर्द समझ सकता है। 


खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इसलिए मैच में कौन हारा जीता यह कोई मायने नहीं रखता है, खेल में अनुशासित का काफी महत्व होता है। खिलाड़ी का अच्छा पहचान उसका अच्छा प्रदर्शन होता है, जिसकी बदौलत वह अपना नाम रोशन करता है। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, श्रीराम यादव, अखिलेश्वर सिंह, कन्हैया सिंह, लाल बच्चन सिंह, ललिता सिंह, बेचन अंसारी, पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह, संतोष सिंह, राम इकबाल सिंह, विपुल सिंह, रिंकू सिंह, शमशेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। इस मैच के निर्णायक तस्लीम अंसारी रहे कमेंट्री प्रिंस सिंह ने किया।


 
 '