Ghazipur: संदिग्ध परिस्थितयों में मिला विवाहिता का शव
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. भांवरकोल थाना क्षेत्र के सलारपुर में गुरुवार शाम झगड़े के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव फंदे के सहारे लटका दिया और मौके से फरार हो गया। महिला का शव देखकर आसपास के लोग जुटे और दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। सूचना पाकर पहुंचे विवाहिता के मायके वालो ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंच पड़ताल की.
क्षेत्र के अजईपुर गांव में सांदिग्ध परिस्थितियों में तेतर देवी उम़ (26) वर्ष पत्नी भरत गोंड की मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों को बेटी का शव उसकी मड़ई में पड़ा मिला। उसके गले में चोट का निशान था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतका के पिता शिवप्रसाद गोंड ने पति भरत, देवर लक्ष्मण, ससुर शिवगोबिन्द तथा सास मनकिया देवी के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फरार थे।
इस घटना को लेकर पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जायजा लेने के साथ ही घटना के बावत जानकारी ली। एसपी ने मौजूद मातहतों को मामले की अबिलम्ब जांच कर आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के बदौली गांव निवासी शिवप्रसाद गोंड ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2012 में अजईपुर निवासी शिवगोबिन्द गोंडा के बेटे भरत से की थी, लेकिन आये दिन ससुराल वाले तेतरी के साथ मारपीट करते रहते थे। वहीं गुरुवार को सांदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर पर मड़हे में पड़ा मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। इस मामले के आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
