Today Breaking News

Ghazipur: श्लोगन प्रतियोगिता में संजू राय को मिला प्रथम स्थान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. शासन के निर्देश पर गुरुवार को शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर मुहम्मदाबाद प्रांगण में सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। 

इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर व श्लोगन प्रतियोगिता करायी गयी। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वालों में बीकॉम तृतीय वर्ष की संजू राय को प्रथम, श्वेता ठाकुर द्वितीय व बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सोनल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा अनिला मलिक व निकिता पांडेय को प्रथम स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा रुचि विश्वकर्मा को द्वितीय स्थान व तृप्ति गुप्ता मनीषा वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस श्लोगन प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया।


 
 '