Ghazipur: जिले में रेल रोको कार्यक्रम फ्लॉप, पटरी पर दौड़ती रही ट्रेने
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. किसान महासभा द्वारा चार घंटे की रेल रोको कार्यक्रम के तहत गुरूवार को जनपद में रेलवे स्टेशनो पर भारी फोर्स तैनात की गयी थी। कही से अप्रिय घटना का सामाचार नही मिला।
दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक रेल रोकने का किसान नेताओ का कार्यक्रम था जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने हर स्टेशनो पर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किये थे उनके साथ आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैद थे। निर्धारित समय पर ट्रेनो का संचालन शांतिपूर्वक होता रहा। सिटी स्टेशन पर एडीएम राजेश सिंह, एसडीएम सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला, शहर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा, जीआरपी इंस्पेक्टर अरबिंद कुमार पांडेय, एसआई जोखन यादव, जंगीपुर थानाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह। इसी क्रम में जखनियां रेलवे स्टेशन पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा महमूद अली के नेतृत्व मं चार थानो की पुलिस फोर्स के साथ जखनिया स्टेशन पर चक्रमण करते रहें। सैदपुर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में औडि़हार रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते रहें। दिलदारनगर स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी तथा दिलदानगर पुलिस के सहयोग से स्टेशन पर चक्रमण करती रही।
