Today Breaking News

अयोध्या में संत पर शिष्या ने लगाया दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, अयोध्या . अयोध्या के एक संत पर शिष्या ने दुराचार करने का आरोप लगाया गया है। शिष्या की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी संत के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि गोसाईंगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला (शिष्या) का आरोप है कि वह दो दिन पहले हनुमान कुंड के पास रहने वाले संत हरि नारायण दास के पास गई थी। तभी हरि नारायण ने उससे दुराचार किया।


पुलिस ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला की तबियत कुछ ठीक नहीं थी। लिहाजा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने जिला अस्पताल में भर्ती होने के दौरान वहां के कर्मचारियों पर भी सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

'