Today Breaking News

पंचायत चुनाव में ग्लैमर का तड़का, मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह ने जौनपुर में दाखिल किया नामांकन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में इस बार ग्लैमर का भी तड़का लगा है। पूर्वांचल पर अब सभी की निगाह लगी है। जौनपुर में शनिवार को बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह के बाद रविवार को मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए अपना नामांकन किया।

मुम्बई तथा गोवा में पली-बढ़ी मिस इंडिया रनर अप रहीं दीक्षा सिंह ने वार्ड संख्या 26 से निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा कलेक्ट्रेट सीआरओ कोर्ट में दाखिल किया। इससे पहले दीक्षा सिंह ने मां शीतला चौकिया धाम में पूजा अर्चना की। 2015 में मिस इंडिया रनर अप रहीं दीक्षा सिंह जौनपुर के निवासी गोवा के उद्योगपति जितेंद्र सिंह की पुत्री हैं। वह 2015 के फेमिना मिस इंडिया की रनर अप रही हैं। इसके बाद फिल्मों व बड़े विज्ञापनों में काम किया है। पहले इनके पिता अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए थे, जब से जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी महिला सामान्य हो गई, तब पिता ने बेटी को चुनाव मैदान में उतार दिया।


दीक्षा सिंह जौनपुर जिले में बक्शा के चितौड़ी गांव की रहने वाली हैं। यहां पर उन्होंने गांव से कक्षा तीन तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह पिता के साथ मुंबई और फिर गोवा चली गईं। दीक्षा सिंह ने बताया कि वह वह हमेशा गांव में समय-समय पर आती रहीं है। गांव में देखा कि आज भी यहां विकास कोसों दूर है। इसके बाद वह पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव की सोच से आई हैं। उनका मानना है कि मुंबई की फिल्मी दुनिया में रहकर गांव घर का विकास संभव नहीं हो सकता है अपने घर की सफाई करने के लिए खुद घर में आना पड़ता है। इसी कारण ही उन्होंने यही रहकर चुनाव लडऩे का मन बनाय। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी गांव में ही रहकर विकास का काम करूंगी।

'