Today Breaking News

वाराणसी में बड़ी संख्या में पंचायत परिणाम घोषित, यहां देखिये कौन किस सीट से जीता

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत के लिए जिले के आठ ब्लॉक मुख्यालयों पर रविवार सुबह से एक साथ मतगणना शुरू हो गई है। यहां कई सीटों पर रिजल्ट आना शुरू हो गया है। पिंडरा ब्लॉक के करेमुवा ग्राम सभा का परिणाम आया। एससी सीट पर करेमुवा के अनिल कुमार ने अमित कुमार को 79 वोटों से हराया। इसके बाद चिउरापुर से विपिन सिंह, औराव से अनिल चौबे व उदपुर से जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी ने जीत हासिल की।

कर्मी गांव की रेखा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराकर जीत हासिल की। कर्मी के बीडीसी प्रत्याशी प्रियंका ने 2 वोटों से जीत हासिल की। हरहुआ ब्लाक के भैठौली ग्राम पंचायत से रष्मिता सिंह प्रधान बन गईं।रष्मिता सिंह ने 425 मत पाकर नीतू सिंह को 24 वोटों से हराया। नीतू 401 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। हरहुआ के अहिरान में लुट्टुर प्रधान पद पर विजयी घोषित हुए हैं। हरहुआ के अहिरान में अक्षय लाल यादव बीडीसी सदस्य निर्वाचित घोषित हुए हैं। हरहुआ प्रधान पद के लिए अनवर हाशमी ने संगीता को 169 मतों से हराया। अनवर को 484 और संगीता के 315 मत मिले। उदयपुर में 33 नंबर वार्ड से रामजीत 403 वोट पाकर बीडीसी निर्वाचित। महेन्द्र को 176 मतों से हराया। 


बड़ागांव के निन्दनपुर ग्राम सभा में प्रधान पद पर सुधीर कुमार 439 वोट पाकर अपने निकटतम प्रत्याशी  महेंद्र को 270 मतों से हराया। बड़ागांव के कैथोली में प्रधान पद पर वंशप्रकाश 414  विजयी। अश्विन (404) को हराया। 

ताड़ी ग्राम सभा में प्रधान पद पर शहजाद आलम 322 विजयी। रामजियावन (235) को हराया।


पिंडराब्लॉक के प्रधान पद के परिणाम

गांव -   विजयी -   रनर

1-करेमुवा-अनिल कुमार (335)-अमित कुमार (256)

जीत--79 वोट

2- चिउरापुर - विपिन सिंह (562)- दूसरे नंबर पर अंतिमा सिंह (279)

3-औराव - अनिल चौबे (886)-  मनीष मिश्रा (190)

4- उदपुर - जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी -(251)-शीलू सिंह दूसरे नंबर पर (208)

जीते 

5- कर्मी - रेखा देवी (471)- अर्चना कश्यप (468)- अंतर तीन वोट

6-अहरक -रीता देवी (607) श्वेता (176) जीते 431 वोट से

8-मेनिका पाठक( 637)दूसरे नंबर पर अनिता (513 )

9--अजयीपुर-- उदयभान 213 --, चेतबहादुर 182

10 ----- गरथमा  --अनिता  देवी( 654  )ऋषि कंचन (403)

11---थाना --जय सिंह-- (345) मोहन ---(241)


इन्दरपुर से ममता यादव निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित 

पिंडरा। पिंडरा विकास खण्ड के इन्दरपुर ग्राम पंचायत से ममता यादव निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। वह विजयेंद्र उर्फ पप्पू यादव की पत्नी हैं, जो ग्राम प्रधान प्रत्याशी थे और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव स्थगित कर दिया था। नौ मई को इस गांव में चुनाव होना था। आरओ देवब्रत यादव ने बताया कि शनिवार को नाम वापसी के दौरान अन्य सभी आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। जिसके बाद ममता यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को प्रधान पद के लिए एक भी नामंकन नहीं हुआ था। 

'