Today Breaking News

Ghazipur: पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का प्रभारी मंत्री व विधायकों ने किया स्वागत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिले के प्रभारी मंत्री सहित विधायकों ने प्रभुनाथ चौहान को पुष्प गुच्छ देकर दी बधाई ।कल शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के मिटिंग हाल मे उ प्र सरकार के ग्राम्य विकास तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने उ प्र राज्य पिछड़ावर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद पर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ चौहान के मनोनीत होने पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी और कहा की पार्टी के वरिष्ठ व्यक्तित्व के अनुभव का लाभ आयोग को मिलेगा।

जिससे जन कल्याण के क्षेत्र मे सरकार के सोच एवं उद्देश्यों को सफलता मिलेगी।इस अवसर पर गाजीपुर सदर विधायक डॉक्टर संगीता बलवंत, जमानिया विधायक सुनीता सिंह, मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय,केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामना बधाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  सरोज कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, महामंत्री ओम प्रकाश राय, अवधेश राजभर, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह के अलावा अच्छे लाल गुप्ता, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,रामेश्वर तिवारी, मनोज कुशवाहा,संजय चौरसिया आदि ने भी पुष्प गुच्छ देकर तथा माल्यार्पण कर बधाई दी।