Today Breaking News

गाजीपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम जारी: कासिमाबाद, करंडा, सादात, मनिहारी, जखनिया, भदौरा...समर्थकों में उत्‍साह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले का ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम तीन बजे के बाद आया जिसमे बिरनों ब्लॉक प्रमुख चुनाव भाजपा समर्पित उम्मीदवार राजन सिंह 77 मत पाकर विजयी हुए। करंडा ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में आशीष यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शीला यादव को 21 वोटों से पराजित किया। 


कासिमाबाद से भाजपा प्रत्याशी मनोज गुप्ता ब्लाक प्रमुख निर्वाचित। मनोज 62 व सपा प्रत्याशी जयहिंद यादव को 54 मत मिले। सादात मे कवली देवी 11मतो से विजयी हुई। 58मत कवली देवी उषा सोनकर47मत मिले, दो वोट अवैध। मरदह में भाजपा प्रत्याशी सीता सिह पत्नी धर्मेन्द्र सिह 47 वोट पाकर 5 मतो से विजयी। 


मनिहारी ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार मुन्नीलाल 93 मत पाकर विजयी हुए।व सपा समर्थित उम्मीदवार नन्दलाल रबि 16 मत पाए। सैदपुर ब्लॉक पद के चुनाव में हीरा यादव विजयी। 

ये भी पढ़े : गाजीपुर ब्लाक प्रमुख चुनाव में 11 सीटों पर खि‍ला कमल, 3 पर निर्दल, सपा को 2 सीटों पर सिमटी

जखनिया ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की इंदु देवी को 69 मत मिले। सपा की मीरा देवी को 35 मत मिले। सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के गृह ब्लाक भदौरा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नरगिस खां बनीं ब्लाक प्रमुख। 113 वोटों में नरगिस को मिले 82 वोट। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना सिंह को 31 मत प्राप्त हुए।

'