Today Breaking News

आज बारिश होगी या नहीं जाने - UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. मौसम विभाग ने बुधवार चार अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट किया है। बुधवार को आगरा के एक या दो स्थानों, फिरोजाबाद, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर व आसपास के क्षेत्रों में भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने के आसार  हैं।

इसके अलावा झांसी व ललितपुर में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है। बीते चौबीस घण्टों के दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों तथा पूर्वी यूपी में छिटपुट तौर पर बारिश हुई या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी सूचना है।  इस अवधि में प्रदेश में सबसे अधिक 21 सेण्टीमीटर बारिश ललितपुर के तालबेहट और ललितपुर मुख्यालय पर 12 सेण्टीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी। इसके अलावा गोरखपुर के चन्द्रदीपघाट में पांच, झांसी में चार, सिद्धार्थनगर और देवरिया में तीन-तीन सेण्टीमीटर बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार छह अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बदली-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।


वही पूर्वांचल में मौसम का रुख अब बदलाव की ओर होने के साथ ही ठंड का भी दौर आने की ओर है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और उमस में थोड़ी कमी आएगी। इसी के साथ अब पखवारे भर में सुबह ठंडक भी महसूस होने लगेगी और माह भर बाद सुबह कुहासा का भी दौर पूर्वांचल के पहाड़ी जिलों में नजर आने लगेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उमस में कमी आएगी और बादलों की सक्रियता लगातार तापमान गिराएगा। इसी के साथ ही गर्मी की पूरी तरह विदायी शुरू हो जाएगी। जबकि लोकल हीटिंग और उमस का असर अधिक समय तक नहीं रहेगा।


बुधवार की सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही का रुख बना रहा और दिन चढ़ा तो बादलों की सघनता में और इजाफा होता चला गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में बादलों की सक्रियता पूर्वांचल में सघन है। लोकल हीटिंग या पर्याप्‍त नमी का असर हुआ तो बूंदाबांदी भी हो सकती है। बुधवार सुबह कई इलाकों में मामूली बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। सुबह ठंडी हवाओं का असर रहा और रह रहकर बादलों की सक्रियता लोगों को उमस से पर्याप्‍त राहत भी देती रही। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है, ऐसे में मंगलवार से उमस में इजाफा होने की वजह से बुधवार को पर्याप्‍त राहत भी मिली। 


बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 87 फीसद और न्‍यूनतम 66 फीसद दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इस पूरे सप्‍ताह बादलों की सक्रियता का अंदेशा जताया गया है। जबकि वातावरण में बुधवार की सुबह से नमी भी है और लोकल हीटिंग के बाद बादल भी बने हैं। मौसम का रुख थोड़ा बदला तो बूंदाबांदी होना तय है।