सोने का भाव तीन से पांच सालों में छू सकता हैं आसमान, जाने एक्सपर्ट के हैं ये अनुमान
गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली। पिछले साल सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद से लगातार सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एक फंड मैनेजर का मानना है कि आने वाले 3 से 5 सालों में एक बार फिर सोने की कीमतें आसमान छू सकती हैं। आपको बता दें, इससे पहले भी इसी फंड मैनेजर ने सोने की कीमतों को लेकर अनुमान जताया था जो कि तब सही साबित हुआ था।
क्या कुछ कहा है फंड मैनेजर ने
Quadriga Fund के मैनेजर डिएगो परिल्ला जोकि 250 मिलियन डाॅलर का फंड मैनेज करते हैं, उन्होने चेताया है कि कम ब्याज दरों की वजह से एसेट बबल तैयार हो गया है। जोकि आज या तो कल फूटेगा, ऐसी स्थिति को संभालना किसी भी बैंक के लिए आसान नहीं रहेगा। डिएगो परिल्ला ने 2016 में अनुमान लगाया था कि 5 सालों में सोना अपने रिकार्ड स्तर पर होगा। और उनका यह अनुमान पिछले साल सही साबित हुआ था।
फंड मैनेजर डिएगो परिल्ला के अनुसार अगले तीन से 5 सालों में सोने की कीमत 3000 डाॅलर से 5000 हजार डाॅलर प्रति आउंस हो सकता है। पिछले साल अगस्त में सोना अपने आल टाइम हाई 2,075.47 डाॅलर आउंस था। लेकिन उसके बाद से लगातार कीमतों में गिरावट है। कुछ सप्ताह पहले यह 1,800 प्रति डाॅलर पर ट्रेड कर रहा था। यानी अगर डिएगो का अनुमान फिर से सही साबित हुआ तो सोने पर दोगुना रिटर्न मिल सकता है। डिएगो परिल्ला के पिछले 25 सालों से अलग-अलग संस्थानों में काम कर चुके हैं।
वहीं, USB ग्रुप का मानना है कि गोल्ड की कीमत में साल के अंत तक गिरावट ही आएगी। जबकि 2022 तक गोल्ड की कीमतों में गिरावट जारी रहेगी। और यह इस साल 1700 आउंस प्रति डाॅलर तक पहुंच सकती है। आपको बता दें जुलाई में गोल्ड की कीमतें 0.4% गिरकर 1,807.01 पर ट्रेड कर रही थी।
