Today Breaking News

युवती के साथ आपत्तिनजक हालत में था सिपाही पति, तभी परिवार वालों संग पहुंच गई पत्नी और फिर...

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मेरठ. कहते हैं एक महिला सबकुछ बर्दाश्त कर सकती है लेकिन पति का प्यार किसी दूसरी महिला के साथ नहीं बांट सकती है। फिर वह चाहे साथ रह रही हो या फिर उसका अपने पति से विवाद ही क्यों न चल रहा हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती की शादी यूपी पुलिस में तैनात सिपाही से हुई थी। 


दोनों से एक बेटा भी है। शादी के कुछ दिनों बाद विवाद हुआ तो दोनों अलग-अलग रहने लगे। एक दिन महिला परिवार वालों के साथ पति से बातचीत करने के लिए उसके घर पहुंची थी। दरवाजा खुला होने के कारण पत्नी परिवार वालों के साथ अंदर चली गई। यहां कमरे में पति के साथ युवती को आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसके बाद महिला और उसके परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया।

मामला मेरठ जिले का है। कंकरखेड़ा थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी ने सिपाही को किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। यह देखकर पत्नी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। पत्नी ने युवती की पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई। पत्नी ने कप्तान ऑफिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला का पति से लगभग तीन साल से विवाद चल रहा है। महिला मायके में रहती है। महिला का पति यूपी पुलिस में सिपाही है और मेरठ में तैनात है। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। लगभग दस साल पूर्व दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों में विवाद रहने लगा। दोनों के एक बेटा भी है।

सिपाही का मेरठ ट्रांसफर हो गया था। जिसके बाद कंकरखेड़ा में मकान बना लिया था। महिला का आरोप है कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। महिला परिजनों संग पति से बात करने मेरठ आई थी। महिला मेन गेट खोल घर के अंदर दाखिल हुई तो सिपाही पति को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस पर महिला और उसके परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। महिला ने युवती की जमकर पिटाई की। महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी।

'