Today Breaking News

मिर्जापुर में पति ने पेट्रोल डालकर पूरे परिवार को फूंका, पत्नी समेत 4 गंभीर रूप से झुलसे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. मिर्जापुर जिले के हलिया थाना मवई खुद गांव निवासी अशोक पाल ने घरेलू विवाद के चलते गुरुवार की रात कमरे में सो रही पत्नी, बेटी़, नाती व बेटे को पेट्रोल डालकर फूंक दिया। कमरे में फैली आग की चपेट में आने से झुलस रही पत्नी, बेटी की चीख पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे। दरवाजा खोलकर गंभीर रूप से झुल रहे लोगोें को बाहर निकालते हुए पीएचसी हलिया ले गए। 

वहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महिला समेत चारों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां आने पर उसकी बेटी प्रीती और उसके तीन वर्षीय बेटे को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि पत्नी गीता व बेटे शिवबाबू को भर्ती कर लिया। एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी महेश अत्री व सीओ उमाशंकर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने महिला गीता देवी की मां लखवंती निवासी नौडिहवां हलिया की तहरीर पर आरोपित अशोक पाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

हलिया थाना क्षेत्र के मवई खुर्द निवासी गीता पाल (40), पत्नी के अनुसार उसका पति अशोक पाल शराबी है। कोई काम नहीं करता है। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का खर्च चला रही थी। घर का खर्च नहीं चलने पर उसने ससुर मोतीलाल से अपने हिस्से की खेत को लेकर उसपर खेती करने लगी। जब फसल तैयार हो गई तो उसके ससुर व पति उसको काटने पहुंच गए थे। इसका विरोध किया तो उसे मारने के लिए दौड़ा लिए थे। मामले की शिकायत पुलिस से की तो पंद्रह दिन पूर्व पुलिस ने पति अशोक पाल को थाने में बैठा लिया था। इससे उसका पति नाराज हो गया। 

गुरुवार की रात उसका पति अशोक पाल घर के बाहर सोए थे जबकि वह अपनी बेटी प्रीति पाल (25),बेटा शिवबाबू व प्रीति का बेटा आशीष(5) बगले के कमरे में साेए हुए थे। रात करीब एक बजे अशोक ने दरवाजे से पेट्रोल कमरे में डाला शुरू किया। उसकी महक लगने पर उसकी नींद खुल गई। खिड़की से देखा तो वे पेट्रोल दरवाजे से डाल रहे थे। जब पूरे कमरे में पेट्रोल फैल गया तो उसमें आ लगा दी। आग लगते ही उसकी लपटे पूरे कमरे में फैल गई। इससे वे लोग झुलसने लगे। 

दरवाजा खोलकर बाहर भागने का प्रयास किया तो बाहर से बंद पाया। चीख पुकार सुनकर अगल बगल के लोग पंहुचे और दरवाजे काे खोलकर सभी को बाहर निकाले ,लेकिन तबतक वे सब गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। मौके पर पंहुची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे सभी लोगों को पीएचसी हलिया पहुंचाया। मौके पर पंहुची अशोक पाल की सास रामपुर नौडिहवा निवासी लखवंती ने बेटी गीता के पति अशोक पाल के खिलाफ मिट्टी का तेल डालकर बेटी व नाति को आग लगाकर जान से मारने के लिए आग लगा दिया है।

बेटी आठ माह की है गर्भवती

अशोक की बेटी प्रीती आठ माह से गर्भवती है। डिलवेरी के लिए एक महीने पूर्व मायके आई हुई थी। उसको पहले से ही पांच साल का एक बेटा आशीष है। यह उसको दूसरा बच्चा होने वाला है।

पति पत्नी के बीच नहीं अच्छे से संबंध

पुलिस ने बताया कि अशोक और उसकी पत्नी गीता के बीच संबंध ठीक नहीं थे। आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। अशोक के पिता मोतीलाल ने दो शादी की थी, जिससे पहली पत्नी से अशोक व एक बहन थी। वही दूसरे पत्नी से दो पुत्र व पुत्रियां है। जो पिता के साथ गांव में रहते हैं। अशोक अपनी पत्नी के साथ पिता से अलग रहता है। अशोक को दो पुत्र व एक पुत्री है। पहला बेटा राजबाबू काम के सिलसिले में मुंबई गया हुआ है।

तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

आरोपित की सास लखवंती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में भी ले लिया गया है।-अजय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक

'