Today Breaking News

Tata Safari SUV का सबसे सस्ता मॉडल कौन सा है? देखें सभी वेरिएंट्स के दाम और माइलेज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. देसी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने पिछले कुछ वर्षों में अपने आप को पूरी तरह बदल लिया है और अब वह हैचबैक (Hatchback), मिडसाइज एसयूवी (Mid Size SUV) और फुल साइज एसयूवी (SUV) सेगमेंट में ह्यूंदै मोटर्स (Hyundai Motors) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जैसी टॉप कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। टाटा मोटर्स की इस उछाल के पीछे कुछ खास कारों का खास योगदान हैं, जिनमें टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz), टाटा टिएगो (Tata Tiago), टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) और टाटा हैरियर (Tata Harrier) के साथ ही एक बेहद खास एसयूवी टाटा सफारी (Tata Safari) प्रमुख है। टाटा सफारी कंपनी की प्रीमियम एसयूवी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि बस नाम ही काफी है।

टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक एसयूवी को इस साल नए अवतार में भारतीय बाजार में पेश किया है, जिसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700), एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus), ह्यूंदै अल्कजार (Hyundai Alcazar) और मारुति एक्सएल6 (Maruti XL6) समेत अन्य पॉपुलर एसयूवी और एमपीवी से है। आप भी अगर टाटा की धांसू एसयूवी टाटा सफारी अपने घर लाना चाहते हैं तो आज हम आपको टाटा सफारी डीजल के सभी वेरिएंट्स की कीमत और माइलेज सभी फीचर्स (Tata Safari Price Variants Mileage) की जानकारी देने वाले हैं।

कुल 20 वेरिएंट्स वाली धांसू एसयूवी

भारत में न्यू टाटा सफारी को 14.99 लाख रुपये से लेकर 23.17 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक की प्राइस रेंज में पेश किया गया है। सफारी के XE, XM, XT, XT+, XZ, XZ+ और XZ+ Gold Edition जैसे ट्रिम लेवल के 20 वेरिएंट्स हैं। 6 और 7 सीटर ऑप्शन वाली इस एसयूवी में 1956 cc तक का डीजल इंजन लगा है, जो 167.62 बीएचपी तक की पावर जेनरेट कर सकता है। टाटा सफारी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। 6 कलर ऑप्शन में पेश टाटा सफारी की माइलेज कंपनी के दावे के मुताबिक 16.14 kmpl तक की है।

कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू

टाटा सफारी के वेरिएंट्स और उनकी कीमत की बात करें तो Tata Safari XE Manual वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये है। Tata Safari XM Manual वेरिएंट की कीमत 16.53 लाख रुपये है। Tata Safari XMA AT वेरिएंट की कीमत 17.83 लाख रुपये है। Tata Safari XT Manual वेरिएंट की कीमत 18.05 लाख रुपये है। Tata Safari XT Plus Manual वेरिएंट की कीमत 18.85 लाख रुपये है। Tata Safari XZ Manual वेरिएंट की कीमत 19.80 लाख रुपये है। Tata Safari XTA Plus Automatic वेरिएंट की कीमत 20.15 लाख रुपये है। Tata Safari XZ Plus 6 Str Manual वेरिएंट की कीमत 20.49 लाख रुपये है।

सफारी शौकीनों की सवारी

Tata Safari XZ Plus Manual वेरिएंट की कीमत 20.64 लाख रुपये है। Tata Safari XZ Plus 6 Str Adventure Edition Manual वेरिएंट की कीमत 20.70 लाख रुपये है। Tata Safari XZ Plus Adventure Edition Manual वेरिएंट की कीमत 20.85 लाख रुपये है। Tata Safari XZA AT वेरिएंट की कीमत 21.10 लाख रुपये है। Tata Safari XZA Plus 6 Str AT वेरिएंट की कीमत 21.79 लाख रुपये है। Tata Safari XZ Plus Gold Manual वेरिएंट की कीमत 21.89 लाख रुपये है। Tata Safari XZ Plus Gold 6 Str Manual वेरिएंट की कीमत 21.89 लाख रुपये है।

सफारी के टॉप वेरिएंट्स

Tata Safari XZA Plus AT वेरिएंट की कीमत 21.94 लाख रुपये है। Tata Safari XZA Plus 6Str Adventure Edition AT वेरिएंट की कीमत 22.00 लाख रुपये है। Tata Safari XZA Plus Adventure Edition AT वेरिएंट की कीमत 22.15 लाख रुपये है। Tata Safari XZA Plus Gold 6 Str AT वेरिएंट की कीमत 23.19 लाख रुपये है। Tata Safari XZA Plus Gold AT वेरिएंट की कीमत 23.19 लाख रुपये है।

'